अंक ज्योतिष — मूलांक, भाग्यांक और अंकों का अर्थ
हर नाम और हर जन्मतिथि का एक अंक होता है। अपना मूलांक और भाग्यांक जानें, 1 से 9 तक हर अंक का स्वभाव पढ़ें, और गणना की पूरी विधि देखें — सब निःशुल्क।
अंक
हर अंक का एक स्वामी ग्रह है और एक स्वभाव। यही अंक ज्योतिष की वर्णमाला है — मूलांक, भाग्यांक और नामांक सब इन्हीं से बने हैं।
गणना कैसे होती है: अंक का अपना स्वभाव — नाम या तिथि से जुड़ने से पहले।
मूलांक
मूलांक आपकी जन्म तिथि का अंक है — महीने का दिन, एक अंक में घटाया हुआ। भारतीय अंक ज्योतिष इसे चालक मानता है: आपका स्वभाव, आपकी गति।
गणना कैसे होती है: जन्म के दिन को जोड़कर एक अंक बनाएँ। 23 तारीख → 2 + 3 = 5।
भाग्यांक
भाग्यांक पूरी जन्मतिथि का अंक है। यदि मूलांक चालक है, तो भाग्यांक संचालक — यह तय करता है कि यात्रा कहाँ पहुँचेगी, और दोनों में मतभेद हो तो भाग्यांक भारी पड़ता है।
गणना कैसे होती है: पूरी जन्मतिथि के सभी अंक जोड़ें और एक अंक तक घटाएँ। 23-04-1990 → 2+3+0+4+1+9+9+0 = 28 → 10 → 1।
जीवन पथ अंक
जीवन पथ अंक जन्मतिथि से बनता है और कभी नहीं बदलता। पश्चिमी अंक ज्योतिष में यह सबसे पहला और सबसे महत्वपूर्ण अंक माना जाता है।
गणना कैसे होती है: दिन, महीना और वर्ष अलग-अलग घटाएँ, फिर तीनों जोड़कर दोबारा घटाएँ — 11, 22 और 33 को न घटाएँ।
1 से 9 तक हर अंक
नेतृत्व का अंक
स्वामी ग्रह: सूर्य
नेतृत्व · स्वतंत्रता · महत्वाकांक्षा · मौलिकता
सहयोग का अंक
स्वामी ग्रह: चंद्र
सहयोग · संवेदनशीलता · अंतर्ज्ञान · संतुलन
अभिव्यक्ति का अंक
स्वामी ग्रह: गुरु (बृहस्पति)
रचनात्मकता · अभिव्यक्ति · ज्ञान · उदारता
परिश्रम का अंक
स्वामी ग्रह: राहु
अनुशासन · व्यावहारिकता · अलग सोच · दृढ़ता
गति का अंक
स्वामी ग्रह: बुध
चतुराई · व्यापार · अनुकूलन · संचार
सौंदर्य का अंक
स्वामी ग्रह: शुक्र
प्रेम · परिवार · कला · सौंदर्य
साधना का अंक
स्वामी ग्रह: केतु
अध्यात्म · शोध · एकांत · गहराई
धैर्य का अंक
स्वामी ग्रह: शनि
परिश्रम · धैर्य · उत्तरदायित्व · स्थायित्व
ऊर्जा का अंक
स्वामी ग्रह: मंगल
साहस · ऊर्जा · सेवा · रक्षा
और उपकरण
ये सभी कैलकुलेटर अभी अंग्रेज़ी में हैं। गणना और परिणाम के अंक वही रहते हैं।
इस पृष्ठ पर गणना, ग्रह, शुभ दिन और मुख्य गुण हिंदी में उपलब्ध हैं। विस्तृत व्याख्या अभी अंग्रेज़ी में है — हिंदी अनुवाद तैयार किया जा रहा है, और मशीन से अनुवाद करके यहाँ नहीं डाला जाएगा।
अंक ज्योतिष एक पारंपरिक विद्या है, विज्ञान नहीं। यहाँ दी गई गणना पूरी तरह सटीक है और हर चरण दिखाया गया है; अर्थ वही हैं जो परंपरा मानती है। इन्हें भविष्यवाणी न मानें, और चिकित्सा, वित्तीय या कानूनी सलाह के विकल्प के रूप में तो कभी नहीं।